फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने दो को कुचला, सफाई कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से एक की मौत
विज्ञापन

नहटौर। नूरपुर मार्ग पर चक मोड़ के पास एक रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। चाचा भतीजा बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस बीच एक बाइक सवार सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। चालक रोडवेज बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बस के नीचे से निकालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव नकीबपुर खजूरी निवासी मुखर्जीदास 41 वर्ष अपने गांव के ही रिश्ते के चाचा महावीर सिंह 47 वर्ष के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। मुखर्जीदास ब्लॉक आंकू के गांव माहूनंगली में सफाई कर्मचारी था। शाम करीब छह बजे दोनों के घर जाने के दौरान नहटौर नूरपुर मार्ग पर चक मोड़ के पास रोडवेज बस ने दोनों को टक्कर मार दी। इसमें मुखर्जीदास की मौके पर ही मौत हो गई। महावीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें