फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाद्य पदार्थों के नमूने लिए,

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, एक क्विंटल मावा कराया नष्ट
विज्ञापन

बिजनौर। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरों की नकेल कसनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए। इसके अलावा क्विंटल बदबूदार मावा मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

20 मार्च को होली का त्योहार है। आमतौर पर होली एवं दीपावली आदि त्योहारों मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिलावट खोरों की नकेल कसनी शुरू कर दी है। जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न खाद्य के नमूने लिए। इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को टीम गांव शहबाजपुर निवासी राजपाल की दुकान से एक क्विंटल बदबूदार मावा, घी के नमूने लिए और छह किलोग्राम मिल्क पाउडर के पैकेट सीज कर दिए। साथ ही उसका एक क्विंटल बदबूदार मावा मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा गांव गजरौला अचपल निवासी संजीव तथा इसी गांव के बाबू हसन के यहां से खोया का नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें