जजी चौक पर पुलिस देखकर सहमे लोग
बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी के निर्देश पर सोमवार की देर रात जजी चौक पर भारी संख्या में पुलिस को देख लोगों में हड़कंप मच गया । हर कोई किसी अनहोनी होने का अंदेशा लगाता रहा। बाद में पुलिस रेस्पांस चेक होने की बात पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सोमवार की देर रात एसपी के निर्देश पर जिले की पुलिस दौड़ पड़ी। जजी चौक पर पुलिस का रेस्पांस चेक किया गया। एसपी ने जिले की पुलिस का रेस्पांस चेक किया। सबसे पहले शहर कोतवाली पुलिस वहा पहुंची। जजी चौक पर लोग पुलिस देखकर किसी अनहोनी की घटना होने से सहम गए। हर कोई यह पता लगाने मे जुट गया कि माजरा क्या है। पुलिस असलहों से मुस्तैद थी। पुलिस की गाड़ियां तेजी के साथ दौड़ रहा थी। बाद में पता चला कि पुलिस का ये रेस्पांस चेक है तब जाकर लोगों ने राहत ली। एसपी ने कई दिनों से जिले में रेस्पांस चेकिंग चला रखी है। आए दिन पुलिस को इसके चलते परखा जा रहा है। देखा जा रहा कि पुलिस किसी घटना को लेकर कितनी मुस्तैद है। किसी भी घटना की सूचना देकर पुलिस का रेस्पांस चेक किया जा रहा है। जिले भर की पुलिस रात दिन इसमें दौड़ रहा है।