फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर में निकली रविदास जयंती पर शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास से निकाली गई रविदास शोभायात्रा
विज्ञापन

किरतपुर। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें दर्जनों झांकियां, बैंड, डीजे एवं अखाड़े शामिल रहे। रविदास शोभायात्रा यहां साल भर निकलने वाले विभिन्न त्योहारों के जुलूस में सबसे विशाल एवं सुसज्जित होती है।
सुबह के समय मोहल्ला आंबेडकर नगर, लाड़पुरा, कोटला, वलीपुरा, भुड्डी एवं गौसपुर आदि में स्थित रविदास मंदिरों में हवन, पूजन के बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर बाद मोहल्लों से अलग-अलग शोभायात्रा निकाली गई। जो सभी बस स्टैंड पहुंचकर एकत्र हो र्गइं। वहां से विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो आंबेडकर मूर्ति तिराहा, धन्नू का चौराहा, जैन मंदिर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड से गुजरी। चेयरमैन अब्दुल मन्नान, बसपा के नगीना लोकसभा प्रभारी गिरीश चंद्र, धनीराम सिंह, गैस एजेंसी स्वामी देवेंद्र चौधरी, किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन चौधरी रमेश सिंह आदि नेताओं ने इन मोहल्लों से निकली शोभायात्रा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समितियों की ओर से अतिथियों का पकड़ी बांधकर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों में खिलाड़ियों ने विभिन्न हथियारों से करतब दिखाए। शोभायात्रा में सतीश कुमार, अखिलेश कुमार, चंद्र प्रकाश रवि, नकुल गौतम, जगराम सिंह, बसपा नेता भगीरथ प्रसाद, डॉ. अजब सिंह, तुलाराम, अशोक कुमार, जोगेंद्र भारती, विशाल सिंह, हरस्वरूप, डॉ. हरभजन भारती, सचिन देव, प्रमोद, ऋषिपाल, अरुण कुमार, गोविंदा सिंह, यशपाल सिंह, धर्म सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, हुकुम सिंह, राजोदवी, दीपक कुमार आदि रहे। शोभायात्रा शुरू होने से पूर्व मुख्य बस स्टैंड पर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें