संविधान की रक्षा का संकल्प लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद । ग्राम आजमपुर मो.अली उर्फ खानपुर में मूल निवासी संघ की मांगेराम की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया। वक्ताओं ने संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, संविधान का सम्मान करने तथा डॉ.भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने की सलाह दी।
इस दौैरान संविधान की रक्षा का संकल्प लिया । कार्यक्रम में ओमवीर सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अमर सिंह, नत्थू सिंह, जय सिंह, प्रीतम सिंह, ओमपाल सिंह, चेतन, पुष्पेंद्र, रीता, राधा देवी, कामिनी, ज्योति शामिल रहीं।
उधर , गांव पदारथपुर में भूपेंद्र सिंह रंजन की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। धर्मेंद्र सिंह एड., प्रमोद कुमार, शशि कुमार, जितेंद्र कुमार, ध्यान सिंह की मौजूदगी में मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह ने संविधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों को पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, रीता रंजन, जितेंद्र कुमार, सरिता रंजन, शकुंतला देवी, शैलेंद्र, प्राची उपस्थित रहीं।