पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप
धामपुर। सहकारी किसान गन्ना समितियों के सभापतियों ने केन इंप्लिमेंट कमेटी के पदाधिकारियों पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। धामपुर किसान समिति के सभापति ठाकुर कुशलपाल सिंह और अफजलगढ़ समिति के सुरेश चंद ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने किसानों की गन्ना संबंधी समस्याओं का निदान कराने को जिला स्तर पर केन इंप्लिमेंट कमेटियों का गठन किया है। इन कमेटियों का अध्यक्ष प्रत्येक जिले के जिला गन्ना अधिकारियों, समस्त गन्ना विकास निरीक्षकों और सचिवों को सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी की मीटिंग माह में दो और 17 तारीखों को जिले की अलग अलग चीनी मिलों में करना आवश्यक है। उधर जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।