फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो गई ओपीडी, बिना इलाज लौटे मरीज

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक के चलते ओपीडी के बाहर लगी रोगियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक मेले के बाद शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी पर मरीजों की भारी भीड़ लग गई। लेकिन ओपीडी साढ़े ग्यारह बजे तक ही चली। इसके बाद बंद हो गई। इससे मरीजों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ा। जबकि अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्तिक मेले के अवकाश के चलते तीन दिन तक केवल हाफ डे ओपीडी खुले रखने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

कार्तिक मेले के बाद शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी पर मरीजों की भारी भीड़ दिखाई दी। रोजाना की तरह सुबह आठ बजे से ही ओपीडी पर मरीज पहुंचने शुरू हो गए। करीब दस बजे जिला अस्पताल की ओपीडी पर मरीजों की भारी तादाद इलाज कराने पहुंच चुकी थी।
कार्तिक मेले पर अवकाश के चलते अस्पताल प्रशासन ने बारह बजे तक ओपीडी खुले रखने की व्यवस्था की थी। लेकिन शनिवार को 11.30 बजे के बाद भी ओपीडी पर मरीज कम नहीं हुए।
विज्ञापन

इसके बाद ओपीडी बंद कर दी गई। इसके बाद भी ओपीडी पर मरीज आते रहे। लेेकिन ओपीडी बंद होने के चलते करीब 200 से 300 मरीजों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने कहा कि कार्तिक मेले पर अवकाश के कारण तीन दिन 11.30 बजे तक ओपीडी खोलने के निर्देश मिले हुए थे।
इस वजह से जल्दी ओपीडी बंद की गई। सोमवार से नियमित रूप से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी खुलेगी। जिन मरीजों को ज्यादा समस्या है, इमरजेंसी में इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें