फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। एक मजदूर पेड़ से पत्ता तोड़ रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

ढक्का गांव निवासी इलियास (35) पुत्र पीर बख्श दिल्ली में चिनाई का काम करता था। वह कुछ दिन पहले गांव आया था। इलियास शुक्रवार की सुबह बकरी के लिए पत्ता तोड़ने के लिए जंगल में गया था। बकायन के पेड़ से अचानक पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
उसे मुरादाबाद इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके परिवार में चार बच्चे हैं। मौत की खबर मिलते ही पत्नी फरजाना बदहवास हो गई। बिलखते हुए कह रही थी कि इन बच्चों का गुजारा कौन करेगा। स्कूल पढ़ने के लिए कौन भेजेगा। यह सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें