फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य व पिछड़ी जाति के बालकों को भी मिलेगी यूनीफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य, पिछड़ी जाति के बालकों को भी मिलेगी यूनिफॉर्म
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों के सामान्य, पिछड़ी जाति के बालकों को जल्द ही यूनिफॉर्म मिलेगी। शासन से इसके लिए 96 लाख 45 हजार रुपये की ग्रांट बेसिक शिक्षा विभाग को प्राप्त हो गई है। इस धनराशि से 24204 बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी।
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सामान्य जाति, पिछड़ी जाति के 24,204 बालकों को अभी तक यूनिफॉर्म नहीं मिली थी। जबकि सभी वर्गों की छात्राओं और अनुसूचित जाति के छात्रों को पहले ही यूनिफॉर्म मिल चुकी है। विगत वर्ष जिले में 12 हजार छात्र यूनिफॉर्म से वंचित रह गए थे। लेकिन इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने यूनिफॉर्म बच्चों को उपलब्ध कराने में तेजी दिखाई है। ग्रांट उपलब्ध कराने के लिए बीएसए महेश चंद्र ने कई बार शासन को पत्र भी लिखा। अब शासन ने पिछड़ी और सामान्य जाति के बालकों को शासन को उपलब्ध कराने के लिए धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी है। बीएसए के मुताबिक छात्रों को जल्द ही यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बच्चों को मिलेंगी अभ्यास पुस्तिका
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सत्र चलते पांच महीने बीत गए हैं। अब शासन को बच्चों को अभ्यास पुस्तिका उपलब्ध कराने की याद आई है। जल्द ही कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को अभ्यास पुस्तिका मिलेगी। अभ्यास पुस्तिकाओं के लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है। ब्लॉकवार बच्चों की संख्या प्राप्त की गई है। पुस्तक वितरण का कार्य रेख रहे जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग के मुताबिक जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा एक से पांच तक के छात्र छात्राओं को वर्क बुक उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। शासन से इसके निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें