फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार प्रसार के आभाव में अल्पसंख्यकों को नही मिल रहा योजनाओं का लाभ : सुखदर्शन सिंह बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों, गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। मगर प्रसार-प्रचार के अभाव में इनका लाभ पात्रों को नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से लखनऊ जाते समय रविवार दोपहर जिला गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के जिला अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा के आवास पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का लाभ प्रचार प्रसार न होने के कारण अल्पसंख्यकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। भाजपा सरकार में गरीबों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार विदेश भेजने तक का खर्चा स्वयं वहन करती है। बताया कि वह लखनऊ में होने वाली अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में अनेक योजना, क्रियान्वित हुई। इससे पूर्व अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह का सतवंत सिह के आवास पर पंजाबी संगठन के देवेंद सिंह सलूजा, सरदार हरभजन सिंह, त्रिलोचन सिंह चावला, एसपी सलूजा, सुरजीत सिंह ज्ञानी, गुरचरन सिंह चावला आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें