बिजनौर। शासन जिले के सीबीएसई और आईसीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा छात्रों से वसूली जा रही फीस का विवरण वेबसाइट पर अंकित नहीं करने पर सख्त हो गया है । जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर 37 स्कूलों को नोटिस भेज रहा है ।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार जिले में 76 सीबीएसई व आईसीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। शासन ने इन स्कूलों को पिछले तीन साल में छात्रों से वसूली गई फीस का विवरण स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। विवरण की प्रति संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर को भेजनी थी। जिले के 39 स्कूलों ने ही विवरण अपलोड किया है। जिलाधिकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य को शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दे चुके हैं। तय समय में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई होगी।