फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने के बाद मारपीट,एक मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक को पीटा, मौत
विज्ञापन

किरतपुर। सोमवार शाम दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार युवक को दूसरी बाइक पर सवार निजी टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी और उसके साथियों ने बुरी तरह से पीटा। जिससे युवक की मौत हो गई। उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सुक्खा निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि उसका पुत्र विवेक कुमार उर्फ रानू (35) सोमवार दोपहर बाइक से किरतपुर आया था। कृष्णा बैंक्वेट हॉल के सामने उसकी बाइक की टक्कर एक निजी टेलीकॉम कंपनी के दफ्तर में काम करने वाले विक्रम पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव बरूकी की बाइक से हो गई। विक्रम के साथ एक व्यक्ति भी था। टक्कर लगने के बाद विक्रम ने फोन कर अपने अन्य साथी भी बुला लिए। आरोपी विवेक को बाइक समेत खींचकर कंपनी के दफतर ले गए और वहां उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद विवेक को घायल अवस्था में ही वहां से भगा दिया। कोई अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल विवेक को गांव तक छोड़ कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर उसने अपने साथ हई घटना की परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे। घायल विवेक को परिजन एक निजी चिकित्सक के यहां किरतपुर लेकर आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विवेक कुमार के पिता जगदीश प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर विक्रम को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें