फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते हुए जनरेटर के पास पहुंच गई थी बालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से बालिका की मौत
विज्ञापन

जलालाबाद। जेनरेटर पर लगे तार से करंट लगने से एक बालिका की मौत हो गई। जेनरेटर स्वामी और बालिका के परिजनों के बीच समझौता होने पर बालिका का शव दफना दिया गया।
विज्ञापन

गांव ताहरपुर इश्हाक उर्फ गाजीपुर निवासी जावेद कुवैत में रहकर काम करता है। बृहस्पतिवार रात जावेद के पड़ोस में शादी थी। जहां बिजली के लिए जेनरेटर चल रहा था। जावेद की तीन वर्षीय पुत्री सिदरा रात करीब आठ बजे खेलते हुए जेनरेटर के पास पहुंच गई और जेनरेटर से लगे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से सिदरा की मौके पर ही मौत हो गई। सिदरा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पड़ोस में शादी की खुशियां काफूर हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान फहमीद अहमद, मोहम्मद रिजवान, नईम अहमद, प्रधान पति मोहम्मद असद, नौबहार सिंह, समरपाल सिंह, रिजवान, वासिद सहित कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। सिदरा की मौत को अकस्मात घटना मानते हुए क्षेत्रवासियों ने जेनरेटर स्वामी इमदाद हुसैन और मृतक बालिका के परिजनों के बीच समझौता कराया। देर रात दोनों पक्षों के बीच फैसला होने पर बगैर पोस्टमार्टम और बगैर पुलिस कार्रवाई बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें