फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी मार्ग को लेकर वन मंत्री कालागढ़ मे छह मई को करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। उत्तराखंड के वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत छह मई को कालागढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव दान सिंह ने देहरादून से बताया कि मंत्री दोपहर 12 बजे कालागढ़ पहुंचेंगे। जहां कंडी मार्ग हरिद्वार कोटद्वार कालागढ़ रामनगर मोटरमार्ग को लेकर बैठक की जाएगी। जिसमें मार्ग की मरम्मत और बनाने की दिशा मे क्या प्रयास किए जा रहे हैं आदि की समीक्षा की जागी।
विज्ञापन

बैठक में उत्तराखंड के वन विभाग के प्रदेश स्तरीय अधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक, वन्यजीव संस्थान के अधिकारी आदि विभाग शामिल होगे। उत्तराखंड राज्य में कंडी मार्ग प्राचीन काल से ही सामरिक महत्व का मार्ग रहा है। एक मात्र मार्ग है जो कुमायूं व गढ़वाल के मंडलों को आपस में जोड़ता है। नैनीताल से देहरादून के लिए यही एक मार्ग है। 1976 से इस मार्ग को खोले जाने की जनता मांग सरकार से करती आ रही है। इस मार्ग के बनाने मेें वन विभाग सबसे बड़ी बाधा के रूप में सामने आया है। इस मार्ग पर वन विभाग ने कालागढ़, पाखरो व खारा गेट पर अपने बैरियर लगा रखे हैं। यहां से आवागमन आम जनता के लिए नहीं हो पाता है। जिससे उत्तराखंड की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
केवल उत्तराखंड के वाहनों को मिलता है प्रवेश
भारत में यह मार्ग एक मात्र ऐसा मार्ग जहां उत्तराखंड राज्य के अलावा किसी अन्य राज्य का वाहन अगर आ जाए और वह कालागढ़ से रामनगर या कोटद्वार जाना चाहे तो उसे नाकों चने चबाने पड़ते हैं। वह बैरियर से गढ़वाल या कुमायूं के नगरों को नहीं जा सकता है। वन विभाग के अधिकारी इस पर कभी कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दे रहे हैं। जब से उत्तराखंड राज्य बना है यहां से गढ़वाल और कुमायूं को जाने आने की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें