फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकों ने सीएमओ ऑफिस पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने प्रदेशीय आह्वान पर लिपिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ ऑफिस पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लिपिकों ने 22 अप्रैल तक मांगे पूरी नहीं होने पर 25 अप्रैल को लखनऊ में सांकेतिक धरना देने का एलान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन से जुड़े लिपिक एकत्रित हुए और सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में स्थानांतरण नीति के विपरीत विकलांग, गंभीर रोगी, जनपदीय अध्यक्ष व मंत्री के स्थानांतरण करने, प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक कनिष्ठ सहायक का पद सृजित करने, परिधिगत कार्यालयों में लिपिक वर्गीय नियमावली-2014 के अंतर्गत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सृजित करने, निदेशालय एवं परिधिगत कार्यालय के लिपिक संवर्ग का एकीकरण करने, आशुलिपिक एवं स्टोर कीपर की पृथक से वरिष्ठता सूची निर्गत करके उनको अविलंब प्रोन्नति देने सहित अन्य मांगे की गई। इस दौरान अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, मंत्री सुजीत कुमार, राजकुमार सक्सेना, अमित कुमार, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें