फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। आंधी और तेज वर्षा के साथ गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ। किसानों ने बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला। काफी देर तक आंधी के बाद तेज बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई तेज बारिश से क्षेत्र में कई जगहों पर खेतों में पानी भर गया। खेतों में पानी भरने के साथ ही कई किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल हवा से प्रभावित होकर गिर गई। जलालाबाद क्षेत्र के किसानों आफाक, सीताराम हरिया, छोटे का कहना है कि अगले दो चार दिन ऐसा ही मौसम रहा, तो कई किसान बर्बाद हो जाएंगे। इतना ही नहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार रात आंधी के चलते विद्युत निगम द्वारा एहतियातन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। रात कुछ देर बाद मौसम सामान्य होने पर हालांकि कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई, मगर कई स्थानों पर बुधवार को दिन भर बिजली गुल रही। बिना बिजली लोग दिनभर परेशान रहे। बिजली से जुड़े कामकाज ठप होने से कारोबारियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। बैटरियां रिचार्ज न होने से कई ई रिक्शाओं का संचालन नहीं हो सका। जिससे स्कूली बच्चे और आम नागरिक परेेेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें