फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सेंटरों की चैकिंग के नाम पर अधिकारियों पर खेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तौल लिपिकों पर कार्रवाई के नाम पर खेल
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। खांडसारी विभाग की ओर से गन्ना सेंटरों की चेकिंग के बाद कार्रवाई के नाम पर खेल करने के आरोप लग रहे हैं। चेकिंग के नाम पर अधिकारियों की ओर से गन्ना सेंटरों पर घटतौली तो पकड़ी जाती है, लेकिन विभाग के अधिकारी कार्रवाई उसी लिपिक के खिलाफ करते हैं, जो उन्हें खुश नहीं करता है। धामपुर सहायक चीनी आयुक्त क्षेत्र में 415 सेंटरों में से 289 सेंटरों पर चेकिंग की जा चुकी है। इनमें से अधिकांश पर घटतौली मिली, लेकिन कार्रवाई महज 22 लिपिकों पर ही हुई है।
धामपुर सहायक चीनी आयुक्त जोन में करीब 415 गन्ना सेंटर हैं। यह सेंटर अफजलगढ़, धामपुर, स्योहारा आदि चीनी मिलों के हैं। इन चीनी मिल क्षेत्रों के किसान हरिराज, देवराज सिंह, चेतन सिंह, रामकुमार, रघुवीर, रामपाल सिंह, भारत सिंह, मनोज कुमार का कहना है कि जहां पर जीपीएस सिस्टम के तहत गन्ना तौल सेंटर नहीं हैं और वहां पर अभी मानवीकृत तरीके से गन्ना तौल की जा रही है। उन सेंटरों पर लिपिकों की ओर से जमकर घटतौली कर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की चेकिंग के बाद भी घटतौली रुकने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारी किसान हितों की परवाह किए बगैर घटतौली पकड़ने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण किसानों का शोषण और उत्पीड़न नहीं थम रहा है। सबसे अधिक चेकिंग स्योहारा चीनी मिल की हुई है। अफजलगढ़ और धामपुर की कम है। जबकि जिले में सबसे ज्यादा सेंटर इन दोनों चीनी मिलों के हैं।
विज्ञापन


सहायक चीनी आयुक्त ने आरोपों को गलत बताया
सहायक चीनी आयुक्त सुभाष सिंह का कहना है कि वर्तमान गन्ना पेराई सत्र में उनके द्वारा अब तक 51 सेंटरों की चेकिंग हुई है। इनमें केवल तीन सेंटरों पर गंभीर अनियमितता मिली है। बाकी किसी और सेंटर पर कोई खास अनियमितता नहीं मिली। उनके अलावा खांडसारी निरीक्षक और खांडसारी अधिकारी भी चेकिंग करते हैं। खांडसारी अधिकारी ने अब तक 195 चेकिंग में से केवल 11 सामान्य अनियमितता पकड़ी हैं। खांडसारी अधिकारी ने 43 में से एक अनियमितता पकड़ी है।
विज्ञापन


कम कार्रवाई होना चिंता का कारण : चीनी आयुक्त
चीनी आयुक्त बरेली बीके अरविंद ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच करने की बात कही है। इनका कहना है कि धामपुर जोन में इतनी चेकिंग के बाद भी उनके स्तर से केवल पांच गन्ना तौल लिपिकों के लाइसेंस निरस्त होना कम प्रतीत होता है। इसकी जांच कर कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें