नजीबाबाद/जलालाबाद । प्रांतीय आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने तहसील में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर किसान और आम जन विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। विधायक हाजी तसलीम अहमद, मुनव्वर अली, पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, फुरकान खां, रफीक अंसारी, चौधरी महमूद कुरैशी, मो. याकूब राईन, नरेशबाला शर्मा, शहजाद अंसारी, नफीस अहमद, नईम मकरानी, महबूब आलम, अनवर खां मनसूब सहित बड़ी संख्या में सपाइयों ने तहसील पहुुंचकर धरना दिया। सपाइयों ने योगी सरकार पर महंगाई पर अंकुश न लगाने, गन्ना सहित फसलों का वाजिब दाम किसानों को न दिलाने, बिजली-खाद आदि की दरों में बढ़ोतरी वापस न लेने पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।