नींदडू़। नींदडू़ साधन सहकारी समिति के संचालक मंडल का चुनाव 1109 मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। अनंतिम सूची के आधार पर वार्ड संख्या-3 के लिए सबसे अधिक 212 मतदाता एवं वार्ड संख्या-9 के लिए सबसे कम 52 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सोमवार को नींदडू़ साधन सहकारी समिति कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए चस्पा अनंतिम मतदाता सूची के आधार पर संस्था के 9 संचालकों का चयन करने के लिए मतदाता सूची में 1109 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। चुनाव अधिकारी विनेश कुमार के मुताबिक यदि आपत्ति के बाद कोई नाम रद्द नहीं होता है, तब यही अनंतिम सूची अंतिम सूची होगी और इसमें शामिल सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। समिति के वार्ड संख्या-3 काजियान में सबसे अधिक 212 मतदाता हैं, जबकि वार्ड संख्या-9 महाबतपुर बीरू में सबसे कम 52 वोटर हैं। वार्ड संख्या-1 अंथाईशेख (प्रथम) में मतदाता संख्या 142, वार्ड संख्या-2 अंथाईशेख (द्वितीय) में 169, वार्ड संख्या-3 नींदडू़ खास-प्रथम (काजियान) में 212, वार्ड संख्या-4 नींदडू़ खास-द्वितीय (शेखान) में 118, वार्ड संख्या-5 नींदडू़ खास-तृतीय (फरजाना) में 65, वार्ड संख्या-6 नींदडू़ खास-चतुर्थ (सादात) में 150, वार्ड संख्या-7 नींदडू़ खास बढ़ियो सराय व मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में 55, वार्ड संख्या-8 बाजीदपुर में 146 तथा वार्ड संख्या-9 महाबतपुर बीरू में केवल 52 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। आपत्तियों का निस्तारण 17 जनवरी को किया जाएगा।