फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुत्रवधु ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी का परिवार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार जमीन है तालाब की, जांच हो रही
शिवालाकलां। कुछ लोगों की शिकायत पर शिवालाकलां पुलिस स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस ने पुश्तैनी जमीन पर बनाई गई दीवार को गिराकर उनके पौत्र को अवैध रूप से हिरासत में ले रखा है। पुलिस उत्पीड़न से परेशान स्वतंत्रता सेनानी की पुत्रवधू ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव फीना निवासी अनीता देवी ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना में कहा है कि उसके ससुर महाराज सिंह जीत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों की झूठी शिकायत पर एक दरोगा ने मौके पर पहुंचकर दीवार गिरा दी। इतना ही नहीं पुलिस उसके पुत्र अंशु को उठाकर थाने ले गई और पूरे दिन उसे अवैध हिरासत में रखा। शाम को पुलिस ने रिश्वत लेने कोे बाद उसके पुत्र को छोड़ा। अनीता देवी का कहना है जिस जमीन पर वह निर्माण कार्य करा रही थी उस जमीन का उसके नाम बैनामा है। उसने पुलिस को बैनामा देखने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। आठ दिन पूर्व उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। अब उसने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने महिला के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण करा रही थी वह तालाब की जमीन है तथा इसकी जांच राजस्व निरीक्षक द्वारा की जा रही है। कई बार कहने के बावजूद भी महिला जमीन के स्वामित्व के कागजात नहीं दिखा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें