फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में आग लगने से कटिया की मौत, भैंस झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (ब्यूरो)। फतेहपुर धारा में पशुुशाला में आग लगने से एक कटिया की मौत हो गई, जबकि एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। आसपास के लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित ने राजस्व विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव की परमजीत कौर पत्नी कुलवंत ने बताया कि उसके पति पिछले एक साल से बीमार चल रहे हैं। वह बरेली से दवाई लेने गए थे। वह स्वयं खेत से पशुओं के लिए चारा लेनी गई थी। उसके छोटे बच्चे घर पर ही थे। अचानक उसकी पशुशाला में आग लग गई। सास मिंदर कौर ने पड़ोसियों को आवाज लगाकर बुलाया। लेकिन तब तक आग से पशुशाला पूरी तरह से स्वाह हो गई। आग की चपेट में आकर एक कटिया की मौत हो गई, जबकि एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। पीड़िता ने राजस्व विभाग से पशुओं का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें