फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

चांदपुर। विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद का भावपूर्ण स्मरण किया।
आधारशिला द स्कूल चांदपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रबंधक विवेक कर्णवाल, प्रधानाचार्य सिद्घेश शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, उपप्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चरित्र पर प्रकाश डाला। संचालन चतुर्भुज पांडेय ने किया। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा में प्रबंधक अतुल कुमार चौहान ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मनु रानी, रूपाली यादव, शुभम शर्मा, राजीव कुमार, मनु प्रताप, सीमा, नितिन, पूजा, मीनाक्षी आदि छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अशोक कुमार, खलीर्लुरहमान, अभयवीर सिंह, डा. रेखा रानी, संध्या राजपूत, शिप्रा मित्तल, हिना रूही, डा. सुकुंज शर्मा, प्रियंका कटारिया आदि मौजूद रहे। संचालन बीटीसी प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षु तरुण कुमार व समरीन ने किया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में प्रधानाचार्य महेश चंद्र त्यागी, विपिन कुमार, रविंद्र सिंह, विद्यालय छात्र सेनापति हर्ष कुमार वर्मा आदि ने स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से हुआ। फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन पुष्पराज सिंह, प्रबंधिका आभा सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। चेयरमैन ने स्वामी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं और मूल्यवान विचार भारत की सबसे बड़ी दार्शनिक परिसंपत्ति है। उपप्रधानाचार्य अमन कुमार ने स्वामी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। छात्रा रैना ठाकुर, नैना तोमर आदि ने स्वामी जी के जीवन पर विचार व्यक्त किए। विवेकानंद इंटर कालेज दरबाड़ा में रासेयो के स्वयंसेवकों ने स्वामी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि इंजीनियर अतुल कुमार चौहान ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर तब तक नहीं रुकना चाहिए, जब लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने स्वामी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. केके मिश्र, पूर्व प्राचार्य डा.करन सिंह चौहान, डा.अनिल कुमार वर्मा ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य डा.केके मिश्र ने कहा कि आज हमें ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है, जिससे चरित्र निर्माण हो। संचालन डा.विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें