फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी हाइवे का रूट किया डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । जिला प्रशासन ने मतगणना को देखते हुए दिल्ली-पौड़ी हाइवे का रूट डायवर्ट किया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्कर रोड़ पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। दुपहिया वाहनों को गली-मोहल्लों से होकर निकलना पड़ा। कई मोहल्लों के रास्ते संकुचित होने के कारण घरों के सामने खड़े वाहनों से जाम लग गया।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को निकाय चुनाव की मतगणना दिल्ली-पौडी मार्ग स्थित आरजेपी इंटर कॉलेज में थी। इसके कारण प्रशासन ने जजी चौराहे से बैराज रोड स्थित चक्कर चौराहे तक रास्ता बंद कर रूट डायवर्ट किया गया। मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे शहर में नहीं आकर चक्कर रोड से होते हुए जजी चौराहे से शहर में आना पड़ा। इसके कारण बैराज रोड स्थित चक्कर चौराहे पर अधिक वाहन होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन गई। दुपहिया वाहनों को गली-मोहल्लों से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा। इसके कारण गली मोहल्लों में भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें