फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पचांयत में उठीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति सचिव को बंधक बनाया
विज्ञापन

हल्दौर। भाकियू भानु की पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे गन्ना विकास सहकारी समिति के सचिव को बंधक बनाए रखा। किसानों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर सचिव को बंधन मुक्त कराया।
गांव माढ़ी पुट्टा में भाकियू भानु की हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर पंचायत हुई। संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों का पूर्ण रुप से कृषि संबंधित कर्ज माफ किया जाए। विद्युत बिल के बकायादार किसानों के खिलाफ बिना नोटिस के दर्ज कराए जा रहे मुकदमे निरस्त कराए जाएं, किसानों, मजदूरों को 60 वर्ष की आयु में पांच हजार रुपये की पेंशन मुहैय्या कराई जाए, शुगर मिलों द्वारा किसानों का कांटों से ढुलाई का किराया अधिक वसूले जाने पर रोक लगाएं, हल्दौर से हीमपुर दीपा मार्ग की हालत ठीक कराने आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच हल्दौर सहकारी समिति के सचिव ओमप्रकाश किसानों की समस्याएं सुनने पंचायत में पहुंचे। आक्रोशित किसानों ने सचिव का घेराव कर उन्हें अपने बीच बैठा लिया। थोड़ी देर बाद तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया और सचिव को बंधनमुक्त कराया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर डीएम के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी विजय सिंह सहरावत, संचालन संगठन के महासचिव वीर सिंह चौधरी ने किया। जिला उपाध्यक्ष हरवीर सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें