फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालू मार्ग पर कार पलटने से एक मरा, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू मार्ग पर कार पलटी, एक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। झालू मार्ग पर रेलवे फाटक के पास कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरौंदा निवासी तपराज (40) गांव के ही अपने साथी सुधीर के साथ बिजनौर में गंज मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात करीब 11 बजे झालू मार्ग से कार से बिजनौर आ रहे थे। रेलवे फाटक के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के नीचे दबकर तपराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुधीर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तपराज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें