फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में चैक क्लीयरिंग हाउस खोलने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र होने के बावजूद क्षेत्र में चैक क्लीयरिंग हाउस ने होने से क्षेत्र के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधक ग्राहक सेवा केंद्र भारतीय रिजर्व बैंक मुंबई को शिकायत कर क्षेत्र में चेक क्लीयरिंग हाउस खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

चांदपुर तहसील मुख्यालय महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थल है। इस क्षेत्र में शुगर मिल, बड़ी गुड़ मंडी, पेपर मिल, उद्योग, व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। क्षेत्र के करीब बीस से अधिक बैंक शाखाएं हैं। चांदपुर शहर में ही करीब 11 बैंक शाखाएं हैं लेकिन तहसील क्षेत्र में चेक क्लीयरिंग हाउस न होने के कारण आमजन को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। चैक क्लीयर होने में महीनों लग जाते हैं। इससे व्यापार व अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर के मोहल्ला शांतिकुंज निवासी दलीप सिंह ने प्रबंधक ग्राहक सेवा केंद्र भारतीय रिजर्व बैंक मुंबई को शिकायत कर क्षेत्र में चेक क्लीयरिंग हाउस खोलने की मांग की है। दिलीप सिंह ने शीघ्र समस्या के समाधान के लिए इसकी प्रति वित्तमंत्री भारत सरकार को भी भेजकर चेक क्लीयरिंग हाउस चालू कराने की मांग की जिससे कैशलेश व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें