फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सुरक्षण का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना सुरक्षण का एलान हुआ
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने गन्ना सुरक्षण का एलान कर दिया है। जिले में आठ नए खरीद केंद्र खोलने को मंजूरी मिली है। बरकातपुर शुगर मिल को सबसे अधिक नए सेंटर मिले हैं। नए गन्ना खरीद केंद्र नहीं मिलने से कई शुगर मिलों को झटका लगा है।
शुगर मिलों ने 25 अक्टूबर से पेराई शुरू कर दी है। शासन ने गन्ना रेट का एलान कर दिया है। शुगर मिल गन्ना सुरक्षण घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। पिछले साल जिले में करीब नौ करोड़ क्विंटल गन्ने की पैदावार हुई थी। गन्ना विभाग ने अर्ली प्रजाति का गन्ना ट्रेंच विधि से बोने का अभियान चलाया। इससे जिले में गन्ने का रकबा बढ़ा। डीसीओ के अनुसार इस साल करीब दस करोड़ क्विंटल गन्ने का उत्पादन होने का अनुमान है। कई शुगर मिलों ने अपनी पेराई क्षमता बढ़ाई है। सभी शुगर मिल अधिक गन्ना सेंटर लेने की जुगत में लगे थे। शासन ने बिजनौर जिले की गन्ना सुरक्षण की घोषणा कर दी है। इसमें बरकातपुर शुगर मिल ने बाजी मारी है। शासन ने आठ नए खरीद केंद्र खोलने को मंजूरी दी है। इनमें पांच बरकातपुर शुगर मिल को मिले हैं। धामपुर शुगर मिल को दो और स्योहारा शुगर मिल को एक सेंटर मिला है। कई शुगर मिल से गन्ना खरीद केंद्र इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर शुगर मिल के दो सेंटर काटे गए
बिजनौर। बिजनौर शुगर मिल के मंडावली ए और बी गन्ना सेंटरों को काटकर बिलाई शुगर मिल को दे दिया गया है। पहले ये दोनों सेंटर बिलाई मिल के ही पास थे। जिले में नौ शुगर मिल हैं। शुगर मिलों को गन्ना सप्लाई के लिए अब तक 740 गन्ना खरीद केंद्र थे। आठ नए सेंटर खुलने की मंजूरी मिलने के बाद गन्ना सेंटर 748 हो गए हैं। भाकियू के प्रदेश सचिव रामअवतार सिंह ने नए सेंटरों की संख्या को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। उनका तर्क है कि जिले में गन्ने का उत्पादन बढ़ा है, इसको देखते हुए दो दर्जन सेंटर खोले जाने चाहिए।

ये हैं नए गन्ना सेंटर
गन्ना सेंटर शुगर मिल
मोहनपुर तृतीय बरकातपुर
कोट सराय बरकातपुर
मंडावली द्वितीय बरकातपुर
मोढ़िया धनसी बरकातपुर
शहबादपुर बरकातपुर
मुंढाल धामपुर
उमरी बड़ी धामपुर
आबिदनगर गोगली स्योहारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें