किरतपुर। सोसाइटी के चुनावों के लिए नए वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को किसान सेवा सहकारी समिति में किसानों ने नए वोट नहीं बनाए जाने का एमडी भूपेंद्र सिंह राठी पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
समिति के एमडी को किसानों ने बाहर घंटों तक घुप में बैठाए रखा। किसानों का आरोप है कि समिति के चुनाव के लिए नए वोट बनाए जाने है। लेकिन एमडी समिति पर काबिज लोगों की बात मानते हुए नए वोट नही बना रहा। किसानों को परेशान किया जा रहा है। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, देवेंद्र सिंह, मशरूर शेख, दिनेश चौहान, राजपाल चौहान, शेख जाहिद ,सत्यवीर सिंह, पद्म, आरिफ, दिनेश, नरदेव, गजेंद्र, आदि रहे।