फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ हल्दौर के विरूद्घ कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी जगतराज ने शौचालय निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हल्दौर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा एक सप्ताह के भीतर कार्य शत प्रतिशत रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओडीएफ के क्षेत्र में जिला बिजनौर एक मॉडल के रूप में कार्य कर रहा है। इस अवस्था में यदि किसी भी स्तर पर कोई अधिकारी शौचालय निर्माण के कार्य में लापरवाही अथवा शिथिलता का प्रदर्शन असहनीय होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आज दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में अपर आयुक्त मुरादाबाद सतीश कुमार के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने नगर में विशेष सफाई अभियान चलाते रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी नगरों में समय-समय पर फोगिंग कराते रहे।
अपर आयुक्त प्रथम सतीश कुमार ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन सामान्य को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों एवं नुकसान से अवगत कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिशासी अधिकारियों द्वारा जो भी निरीक्षण किया जाए उसकी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निश्चित रूप से प्रेषित करें। अपर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि गृह कर, जल कर आदि राजस्व वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें और लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें तथा शहर की सड़कों को पूरी गंभीरता के साथ गड्ढा मुक्त करना सुनिश्चित करें ताकि शहर के किसी भी हिस्से में पानी का जमाव न होने पाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, सभी अधिशासी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें