फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की तकनीकि का जापान में करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। रानी बाग कालोनी निवासी रानू भटनागर एवं एपीसी टेक्नोलॉजी के निदेशक भारत सरकार की ओर से जापान जाकर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

रानू भटनागर ने प्रेसवार्ता में बताया कि वह इन दिनों दिल्ली में कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। भारत सरकार की ओर से 24 कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल देश के रक्षामंत्री के साथ दो सितंबर से छह दिसंबर तक के लिए जापान यात्रा पर जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय टेक्नोलॉजी को जापान में प्रदर्शित करने और जापान की तकनीकी को भारत में लाकर उसका बेहतर उपयोग करना है। बताया कि एपीसी टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा एलईडी बल्ब, स्ट्रीट लाइट, इमरजेंसी बल्ब का उत्पादन कर रही है। रानू भटनागर अब तक कई देशों की यात्रा इस उद्देश्य से कर चुके हैं। उनकी जापान यात्रा से संजीव भटनागर, रेनू भटनागर, ओम गोपाल भटनागर, आशा भटनागर, प्रभा देवी भटनागर, गिरीशचंद्र भटनागर, रितेश भटनागर आदि में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें