फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की दुकानों की नीलामी विरोध के चलते टली

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के चलते पालिका की दुकानों की नीलामी टली
विज्ञापन

चांदपुर। धनौरा रोड पर नगर पालिका परिषद चांदपुर की नवनिर्मित दुकानों की नीलामी विरोध के चलते आठ अगस्त तक के लिए टाल दी गई है।
धनौरा रोड पर सीवी रमन इंटर कॉलेज के पास पालिका परिषद ने दुकानों का निर्माण कराया है। शनिवार को दुकानों की नीलामी होनी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी से शिकायत कर नीलामी को गलत बताया था। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दुकानों की नीलामी के लिए ठीक प्रकार से प्रचार नहीं किया गया। न ही व्यवस्था को ठीक रखा गया है। उन्होंने कहा कि दुकानों की नीलामी की परंपरा नई तरह से शुरू की जा रही है। इससे नगर का माहौल प्रभावित हो सकता है। शिकायत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष पल्लव अग्रवाल, मनोज शर्मा, राजेंद्र त्यागी, संदीप कौशिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, दुकान बनाने से पहले स्थित यहां खोखे चलाने वालों का कहना है कि वे पहले खोखे में अपना रोजगार चला रहे थे। इसलिए उन्हीं को नई बनी दुकान मिलनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि इसके बाद नीलामी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें