बिजनौर (ब्यूरो)। विश्व योग दिवस पर जिले भर में कई स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलेवासियों ने योग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी से योग करने का आह्वान किया।
नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, संासद भारतेंद्र सिंह, डीएम जगतराज, एसपी अतुल शर्मा, विधायक सुचि चौधरी, आरएसएस के जिला संघचालक व क्रीड़ा भारती के संरक्षक डा.टीसी अग्रवाल, जिला प्रभारी सतपाल व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने संयुक्त रूप से योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख प्रशांत महर्षि के निर्देशन में योगाचार्य विनोद गोस्वामी, मोनिका सिंह, महेश शर्मा, एकता वत्स, आरती गौड़ व सुनील राजपूत ने साधकों को योग अभ्यास कराया। शांतिपीठ के साथ योग कार्यक्रम का समापन किया। समापन के बाद बड़ी स्क्रीन पर लखनऊ में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में वर्धमान डिग्री कॉलेज में आयोजित योग शिविर में दस बच्चों ने करीब 1500 लोगों को योग कराया। शहनाई बैंक्वेट हाल में बर्फानी सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु चंद्रपाल सिंह ने साधकों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रुचि वीरा, सूर्यमंणि रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा, विजय दीप चौधरी, रजनीश अग्रवाल, गजेंद्र चौहान, अशोक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। झालू में योग दिवस पर मास्टर सुरेश चंद्र शर्मा ने आर्य समाज में योगाभ्यास कराया। वहीं बिजनौर इंटर कॉलेज में योग दिवस पर एनसीसी अधिकारी खलील अहमद व खेल शिक्षक अबुल मारीफ खां ने छात्रों को योगासन कराएं। प्रधानाचार्य डा.आफताब अहमद ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से योग गुरु प्रताप सिंह, कौशल वर्मा और सविता अग्रवाल ने योग कराया। माता रानी इंटर कॉलेज में योगाचार्य विपिन कुमार एवं विजय पाल सिंह ने छात्रों को योग कराया। भारतीय योग संस्थान की ओर से कृष्णा फार्म में चंद्रभूषण मिश्रा व इंदिरा पार्क में विद्या भूषण विश्रोई ने सामूहिक योगाभ्यास कराया।
थाना परिसर में कराया गया योग
हल्दौर। स्थानीय सीडी इंटर कॉलेज परिसर में पीटीआई धर्मवीर सिंह व दिनेश कुमार के नेतृत्व में सामूहिक रूप से योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सीएचसी प्रभारी मदनपाल सिंह, विकास खंड अधिकारी कृपाराम राजपूत खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, गहलोत डिग्री कालेज से डॉ.नीतू, रजनीश प्रताप सिंह, डॉ. योगेंद्र कुमार त्यागी, राजा हरवंश सिंह, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेसी माथुर, सीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाशंकर कौशिक ने योग किया। आर्य समाज मंदिर में गौरक्षा समिति, विश्व हिंदू महा संघ के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी ने समिति के सदस्यों को योग कराया। मानकचंद देव आश्रम मुकरंदपुर के मंदिर में विदुर कुटी मंडल योग के संयोजक अमरजीत भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित कुमार आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने थाना परिसर में स्टाफ को योग कराया।
सांसद यशवंत सिंह ने भी उठाया लाभ
किरतपुर। नगर में हिंदू इंटर कालेज में योग शिविर लगाया गया। वहीं कोतवाली देहात में जनता इंटर कालेज कोतवाली में योग शिविर का आयोजन किया गया। वहीं नूरपुर में सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर लगाया गया इसके अलावा शाहपुर खेड़ी में पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह एवं पुष्पेंद्र शेखावत योग शिविर में पहुंचे। वहीं नगीना में क्षेत्र के सांसद डा. यशवंत सिंह ने भी योग का लाभ उठाया। थाना परिसर में प्रभारी अखिलेश प्रधान के नेतृत्व में योगासन हुआ। हिंदू इंटर कालेज में योगासन कालेज के खेल शिक्षक प्रशांत त्यागी व कोतवाली ब्लॉक के क्रीड़ा शिक्षक अशोक कुमार ने कराया।
मेडिकल टीम भी रही मौजूद
धामपुर रोड स्थित सरस्वती विद्या एवं शिशु मंदिर, एमएम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने योगासन किया। वहीं थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने योगासन किया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुरादाबाद मंडल डा. जे.रानी अपनी मेडिकल टीम के साथ हिंदू इंटर कालेज में मौजूद रहीं। वहीं जलीलपुर में श्री कृष्णा इंटर कालेज में योग गुरु देवेंद्र सिंह ने योग कराया। वहीं हीमपुरदीपा में योग दिवस पर दयानंद जनता इंटर कालेज में योग शिविर लगाया गया। उधर, बरूकी में ग्राम शादीपुर में योगगुरु संजीव कुमार ने दर्जनों साधकों को योग अभ्यास कराया।
-------------------------------------------
बंदियों ने किया योग
जिला कारागार बिजनौर में सुबह छह से आठ बजे तक बंदियों के साथ अफसरों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। बिजनौर से आए प्रशिक्षक, आशीष लोया ने सभी लोगों योग के बार में बताया। कार्यक्रम में करीब 300 बंदियों, कारागार के सभी कर्मचारियों व अधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार सचान, अशोक कुमार, हेमराज सिंह, ने भाग लिया। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने योग के महत्व को बताया।