फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद पहुंचे एससी/एसटी़ आयोग के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातियों की समस्याएं सुलझाएं : सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद (बिजनौर)।
अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नायक ने समाज से शोषण के खिलाफ और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जनजातियों सहित अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं सुलझाने को कहा।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आयोग के पास सबसे कम शिकायतें पहुंचती हैं, जबकि यहां जनजाति और अनुसूचित जाति के अनेक लोग शोषण और अत्याचार से पीड़ित हैं। उन्होंने इन लोगों से न्याय के लिए सीधे आयोग को पत्र लिखने की सलाह दी। उपाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र के बोक्सा सहित जनजाति के लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं जानने, उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी एके गोस्वामी, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने नजीबाबाद क्षेत्र में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता गड्ढामुक्त सड़कों की स्थिति की जानकारी लोनिवि एक्सईएन रविदत्त से की। जलालाबाद देव फिलिंग सेंटर से कोतवाली मार्ग तक स्थित खस्ताहाल और गड्ढायुक्त नहर पटरी मार्ग की स्थिति के संबंध में उन्होंने एक्सईएन से जानकारी की। एक्सईएन रविदत्त ने बताया कि गड्ढामुक्त मार्ग योजना का 127 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति और बजट की प्रतीक्षा है। एक्सईएन ने गड्ढामुक्त मार्ग योजना में 615 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लक्ष्य के साथ सड़कों के पैच, नवीनीकरण और मरम्मत के बजट और आवंटित धनराशि की जानकारी दी। दलित नेता ओमप्रकाश अकेला द्वारा की गई शिकायत के संबंध में उन्होंने प्रशासन को दुकानों के आवंटन में आरक्षण रोस्टर प्रक्रिया की जांच कराने को कहा। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण जसवंत सिंह सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें