फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की ज्योत जलाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा की ज्योत जलाने का संकल्प लिया
विज्ञापन

नजीबाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रवि शंकर विद्या मंदिर स्कूल का गांव पुरनपुरगढ़ी में गुरु वंदना और पूजा के साथ शुभारंभ हुआ।
आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका मिथलेश अग्रवाल के निर्देशन में निर्मित रवि शंकर विद्या मंदिर स्कूल में डा. इंदु लाहौटी ने गुरु वंदना और मंत्रोच्चारण के साथ स्कूल भवन से शिक्षण कार्य शुभारंभ होने का श्रीगणेश किया। आध्यात्म गुरु रविशंकर के जन्मोत्सव पर आयोजित स्कूल शुभारंभ में डा. शुभा माहेश्वरी ने कहा कि आध्यात्म गुरु रविशंकर का स्वप्न प्रत्येक परिवार के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा शिक्षा की रोशनी हर कोने तक पहुंचाना है। आध्यात्म गुरु के जन्मोत्सव पर साधकों और बच्चों ने दीप जलाकर केक काटा। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका मिथलेश अग्रवाल के निर्देशन में साधक जल्द ही पुरनपुरगढ़ी क्षेत्र में इंटर तक कालेज भवन की स्थापना कर क्षेत्र के नागरिकों को शिक्षा के सस्ते और सुलभ अवसर उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम में रचना कौशिक, सोनिया, निशा, आरती, वैशाली, चारुल, दीपा मोदी, रेखा मोदी, विजय गुप्ता, लवी, रेशु अग्रवाल, अर्जुन, संदीप, नीटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें