फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मार्ग से ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल मार्ग से ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मुरलीवाला के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में अधिकांश सड़कें कच्ची हैं। जो पक्की बनी है, वह भी जर्जर हालत में हैं। आरोप है कि कई बार सड़कों की दशा को सुुधरवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीण विजेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह, मदन सिंह राणा, अनिल राठी, सोनू सिंह, महेंद्र सिंह, करमवीर सिंह का कहना है कि गांव की मेन रोड से मदन सिंह राणा के घर तक 150 मीटर और सोहनवीर सिंह के घर से जगवीर के घर तक मार्ग की हालत बहुत खराब है। मार्ग कच्चा होने से बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मार्ग में कीचड़ जमा होने से गांव का हर व्यक्ति परेशान है। प्रधान की ओर से कभी सफाई नहीं कराई जाती है। जबिक सरकार की ओर से गांव में सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। ग्रामप्रधान से अनेक बार बदहाल मार्गों का निर्माण कराने और नालियों को सफाई कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बजट आते ही शुरू होगा निर्माण
ग्राम प्रधान राखी काला का कहना है कि जिन मार्गों के निर्माण की ग्रामीण मांग कर रहे हैं, वह सब प्रस्तावित हैं। सरकार से धन का आवंटन होते ही इन सभी सड़कों का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मामले की कराई जाएगी जांच
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे और यदि ग्रामीणों की समस्या सही है तो कार्य योजना में शामिल कर मार्ग निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें