फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। 15 फरवरी से प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना शुरू कर दी गई है। 18 से 40 साल के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इस योजना में लाभ ले सकते हैं। जनसुविधा केंद्रों पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इन श्रमिकों के 60 वर्ष आयु पूरी करने पर सरकार द्वारा तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
केंद्र सरकार ने बजट में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 साल आयु पूरी करने पर तीन हजार रुपये मासिक देने की घोषणा की थी। इसके लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की थी। यह योजना 15 फरवरी से लागू कर दी गई है। हर महीने अंशदान के जरिये यह योजना संचालित होगी। योजना में 15 हजार रुपये मासिक से कम आय वाले श्रमिक परिवार शामिल होंगे। योजना में 18 से 40 साल तक के श्रमिक हिस्सा ले सकते हैं। योजना श्रम विभाग द्वारा संचालित की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक का जन धन खाता या बचत खाता होना जरूरी है। जन सुविधा केंद्र पर श्रमिक अपने बचत खाते/जन धन खाते व आधार नंबर के जरिए पंजीकरण कराएंगे।
विज्ञापन


55 से 200 रुपये प्रति महीना करने होंगे जमा
योजना में 18 से 40 साल तक के श्रमिक 55 से 200 रुपये महीना तक अंशदान करेंगे। अंशदान की राशि आयु के अनुसार तय होगी। शासन द्वारा एक बार रुपये जमा करने के बाद बाद में राशि ऑटो डेबिट से खुद ही खाते से काटी जाएगी। जितना अंशदान श्रमिक करेंगे, उतना ही केंद्र सरकार भी करेगी। श्रमिक के 60 साल आयु पूरा करने पर तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। 60 साल की आयु पूरी करने से पहले अगर पंजीकरण कराने वाले श्रमिक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को दो लाख रुपये मिलेंगे। अगर 60 साल की आयु पूरी करने के बाद श्रमिक की मौत होती है तो उसके पति/पत्नी को पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन


योजना में ये श्रमिक होंगे शामिल
योजना में घरों में काम करने वाले, ईंट भट्ठों पर काम करने वाले, एमडीएम रसोईया, सिर पर बोझा उठाने वाले, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू नौकर, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन श्रमिक, कृषि कर्मकार, सन्निर्माण कर्मकार, बीड़ी, हथकरघा, चमड़ा, दृश्य, श्रव्य श्रमिक शामिल होंगे। अन्य व्यवसायों में काम करने वाले श्रमिकों को भी योजना में शामिल किया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू कर दी गई है। योजना में पात्र श्रमिक अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं। जिले में पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें