भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाई सुझाव पेटिका
नगीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जनता के मन की बात पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा ने आम लोगों से उनके मन की बात जानने के लिए जन की बात नाम से सुझाव पेटिका नगर में लगा दी है। स्टेशन रोड पर लगाई गई सुझाव पेटिका का शुभारंभ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नमामी गंगे के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद चौहान ने पेटिका में सुझाव पत्र डालकर किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजीत चौधरी, जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भूपेश चौहान, सह संयोजक विकास गुप्ता, नगर अध्यक्ष ओमपाल सैनी, युवा नगर अध्यक्ष मोहक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शिव शंकर सक्सेना, नीरज विश्नोई, गर्वित चौधरी आदि मौजूद रहे।