फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सराहना से गदगद हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा से आंगनबाड़ी गदगद
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर सात हजार, सहायिका का तीन हजार रुपये किया गया है। इससे आंगनबाड़ियों में खुशी की लहर है।
मुख्यमंत्री ने किशोरी/बालिकाओं के लिए स्कीम फॉर एडोलसेंट गर्ल्स का शुभारंभ किया। विकास भवन सभागार में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1500, मिनी आंगनबाड़ी का मानदेय 1250 और सहायिका का वेतन 750 रुपये मासिक बढ़ाने की घोषणा की। पिंकी देवी ने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के महत्व को समझा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुपोषण को खत्म करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की है। वहीं, शबनम ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राजकीय कर्मचारी घोषित करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, बीएसए महेशचंद, बीडीओ जलीलपुर वीरेंद्रपाल सिंह, सीडीपीओ विपिन मैत्रेय, नागेंद्र कुमार, डॉ. एसके निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा
कोतवालीदेहात। विकासखंड कोतवाली के डवाकरा हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी बालिका प्रदेश में कुपोषित न रहे। देश और प्रदेश में कुपोषण को दूर करना होगा। इस योजना में बालिकाओं को दो किलोग्राम चना, एक किलोग्राम अरहर दाल, देसी घी के अलावा अन्य पौष्टिक आहार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं, सहायिकों के मानदेय में वृद्धि की भी घोषणा की। मानदेय में बढ़ोतरी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और जमकर ताली बजाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें