फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताओं में छह चालक परिचालकों की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
रोडवेज के रंग में डग्गामार बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा। रोडवेज डिपो पर अनियमितताओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी एआरएम ने छह चालक और परिचालकों की सेवाएं समाप्त कर दी है। विभागीय कार्रवाई के बाद रोडवेज कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने सात दिन मेें दो दर्जन से अधिक चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की है। बावजूद इसके चालक और परिचालक सुधरने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संविदा पर तैनात तीन चालक और तीन परिचालकों की सेवा समाप्त कर दीं। लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में रोडवेज प्रशासन ने संविदा पर तैनात चालक मनोज कुमार तृतीय, मोहम्मद कल्लन और कुलविंदर सिंह सहित संविदा परिचालक प्रदीप कुमार तृतीय, गौरव प्रताप सिंह और अमजद अली की सेवाएं समाप्त कर दीं। सभी को ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में बाहर का रास्ता दिखाया गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चालक-परिचालकों के खिलाफ इसे रोडवेज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जबकि अब तक केवल दो माह में ही दो दर्जन से ज्यादा चालक व परिचालकों पर रोडवेज प्रशासन कार्रवाई करने के बाद बाहर का रास्ता दिखा चुका है।

तैयार कर रहे सूची
अमरोहा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने कहा कि डिपो पर अनियमितताएं किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ और चालक व परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूूची तैयार कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को की गई कार्रवाई को सुधारात्मक कदम करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें