फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास चेकिंग में गैरहाजिर मिली दो अनुदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। बीएसए के आदेश पर शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति का पता लगाने को क्रास चेकिंग की गई। धामपुर के बीईओ योगेश पाल ने नहटौर ब्लाक के नौ प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों की चेकिंग की। इसमें गांव पाडली मांडू के जूनियर हाईस्कूल में दो अनुदेशक गैरहाजिर मिली। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कराने को बीएसए को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

धामपुर के बीईओ योगेशपाल सिंह ने बताया कि गांव पाडली मांडू के जूनियर हाईस्कूल में दो शिक्षक और दो अनुदेशक कार्यरत है। पर दोनों अनुदेशक कल्पना चौधरी व दीपा चौधरी गैर हाजिर मिली। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय स्कूल में सभी शिक्षक मौजूद रहे। उमरी गांव के प्राइमरी स्कूल में दो में से एक शिक्षिका मौजूद मिली। दूसरी शिक्षिका अवकाश पर थी। स्कूल में दोनों शिक्षामित्र पढ़ाते हुए मिले। गांव भवानीपुर तरकौला के प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षक और शिक्षामित्र उपस्थित मिले जबकि शिक्षिका अवकाश पर थी। गांव खदाना के जूनियर हाईस्कूल में तीनों शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी मौजूद मिले। इसी गांव के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत दोनों शिक्षक उपस्थित मिले। गांव हकीमपुर नारायण जूनियर हाईस्कूल में सभी शिक्षक मौजूद मिले। इस गांव के प्राइमरी स्कूल में दोनों शिक्षामित्र और दोनों शिक्षक मौजूद मिले। बीईओ ने बताया कि चेकिंग में सभी स्कूलों में पंजीकरण के सापेक्ष बच्चों की संख्या कम रही। धामपुर में अफजलगढ़ के बीईओ सुनील डबराल को चेकिंग करनी थी। पर उनके ब्लाक में शुक्रवार को विधायक का जूते मौजों के वितरण का कार्यक्रम होने से वह चेकिंग नहीं कर सके। उन्होंने बताया वह किसी भी दिन धामपुर के ब्लाक में चेकिंग कर शिक्षकों की उपस्थिति का आंकलन कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें