नजीबाबाद। भाजपा नेताओं ने तहसील के भीतर दुपहिया और चौपहिया वाहनों के आने पर रोक लगाने से होने वाली परेशानियों से एसडीएम को अवगत कराया। भाजपाइयों ने तहसील के बाहर बनाए गए स्टैंड को अनाधिकृत बताया।
भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, भाजपा के चार मंडलों के प्रभारी कमल सैनी, ज्ञानेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, विक्रांत चौधरी, पंकज शर्मा के नेतृत्व में अनेक भाजपाई तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा से मिलकर तहसील गेट से दुपहिया और चौपहिया वाहनों के भीतर आने पर लगाई गई रोक से परेशानी होने की बात कही। आरोप था कि तहसील के मुख्यद्वार पर अनाधिकृत रूप से चलाए गए स्टैंड के संचालक भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से अभद्रता करते हैं। बाहर वाहन खड़ा करने के नाम पर उनसे जबरन वसूली की जाती है। एसडीएम ने भाजपा नेताओं को पुलिस क्षेत्राधिकारी से वार्ता कर समस्या के निवारण के लिए कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। तहसील पहुंचे भाजपाइयों में राजीव गौड़, अभिषेक कुमार, विशाल, तनु गोयल, हेमंत, शशांक, मोनिका शामिल थे।