नजीबाबाद। रवा राजपूत सभा ने समाज को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की सलाह दी। रवा राजपूत सभा ने वार्षिक सम्मेलन 10 नवंबर को आयोजित करने तथा समाज के मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
रवा राजपूत सभा के अध्यक्ष डॉ.मुकुल राजपूत, सचिव हितेष राजपूत की उपस्थिति में हुई बैठक में रवा राजपूत सभा के वार्षिक सम्मेलन आयोजन की तिथि और तैयारियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से वार्षिक सम्मेलन 10 नवंबर को आयोजित करने तथा सम्मेलन में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। 14 अक्तूबर मेधावियों की सूची प्राप्त करने की तिथि तय की गई। वक्ताओं ने समाज के पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए एक कमेटी बनाने तथा ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण करने पर भी चर्चा की। श्रवण राजपूत के संचालन में आयोजित बैठक में अरविंद राजपूत, धवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सुभाष चंद राजपूत, बाबूराम, सुशील राजपूत, कलीराम, कुंवर पाल सिंह, मुकुल कुमार, वीरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, विनीत राजपूत, यशपाल सिंह, सुभाष सिंह, घनश्याम लाल एड. ने विचार रखे।