फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट पाकर खुशी से झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजल्ट पाकर खुशी से झूमे मेधावी
विज्ञापन

नूरपुर। सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम आते ही छात्र-छात्रा खुशी से झूम उठे। नूूरपुर के सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। आरआर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्र अर्सलान ने 92.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, छवि चौहान 88 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, प्रभजोत सिंह 85 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे।
गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा के अनुसार विद्यालय का 10वीं परिणाम शत प्रतिशत रहा है। लवी यादव 95.40 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, इंदू यादव 84.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं सक्षम त्यागी 83.8 प्रतिशत अंक पाकत तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंध निदेशक सरदार मंदीप सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रूट्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एलके त्रिवेदी के अनुसार उनके विद्यालय का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विवेक चौहान ने 90 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभम चौहान, आर्यन सिंह ने संयुक्त रूप से 88 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, गगनप्रीत सिंह ने 81.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्मल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पीएम चौहान ने बताया कि उनके विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। रिया शर्मा 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। लविश कुमार ने 73.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, अनिकेत यादव ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक मुनीश कुमार ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।
एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने बताया कि अलमिस्वाह ने 95 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अस्मित शेखावत 91.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय एवं निखिल राजपूत 91 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

10वीं में छात्राओं का रहा दबदबा
चांदपुर। सीबीएसई 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने अपना परचम लहराया। फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की मिताली ने 96.4 प्रतिशत, जवाहर नवोदय विद्यालय सैदवार की मोना पाल ने 96.6 प्रतिशत, आधारशिला द स्कूल की अरीबा सिद्दीकी ने 91.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फदरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मिताली गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, ऐमन, जेहरा ने 93.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, मानसी सैनी ने 93.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रबंधक आभा सिंह ने 12वीं के टॉपर गर्वित राजपूत और 10वीं की टॉपर मिताली को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में मोना पाल ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, संजीवनी ने 96 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, तनु श्री ने 95.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिमरन ने 95.2, मनीला ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

आधारशिला द स्कूल चांदपुर में विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। अरीबा सिद्दीकी ने 91.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरजस कौर होरा ने 88.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, आलोक कुमार ने 88.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर स्वर्णिक त्यागी, गौरव चौधरी, आयुषी बंसल ने संयुक्त रूप से 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें