फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर दिल्ली में जुटेंगे चित्रकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण के लिए जागरूक करने को बनाई जाएंगी पेंटिंग
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर तीन जून को दिल्ली में कलाकार फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण पर पेंटिंग कार्यक्रम में जिले के कई चित्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों में पेड़ों व पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कलाकार फाउंडेशन की सदस्य चित्रकार निशा राजपूत ने बताया कि तीन जून को पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के शिवाजी पार्क में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण को हरा भरा रखने के उद्देश्य से एक पेड़ एक जिंदगी नामक कार्यक्रम काआयोजन शिवाजी स्टेडियम दिल्ली में आयोजित किया जाना है। फाउंडेशन सदस्य ने बताया कि दिल्ली में प्रस्तावित पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के चित्रकार संजय साहनी, अरशद अली सहित कई चित्रकार अपनी टीम के साथ प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न जिलों के चित्रकारों का निमंत्रण भेजा गया है। ताकि एक दिन में ही पर्यावरण को जागरूक करने के लिए काफी संख्या में पेंटिंग तैयार कर गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम फाउंडेशन की संस्थापक जया अरोड़ा की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें