फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र संसद के वार्षिक चुनाव में कक्षा नौ की छात्रा महक शाद अध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव अधिकारी आचार्य महेश कुमार ने बताया कि छात्र संसद के चुनाव में शैली तोमर, हिमानी राजपूत, शगुन, महक शाद, अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में थी। इसमें से महक शाद को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में प्रिंस पटेल प्रधान मंत्री, तमेशा उप प्रधानमंत्री, हिमानी राजपूत उपाध्यक्ष, अभय आनंद अग्रवाल सेनापति चुने गए। प्रधानाचार्य रामकरण दक्ष ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


योग शिविर
छाछरी मोड़। गांव उलेढा में पतंजलि योग पीठ के प्रचारक आचार्य बेगराम की ओर से चार दिवसीय योग शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों ने योगाभ्यास किया। आचार्य ने योग के करने से शरीर को होने वाले फायदे बताए। साथ ही ग्रामवासियों से आह्वान किया कि शीतल पेय पदार्थों का सेवन न करें। योग शिविर में डॉ गजेंद्र, राजीव चौधरी, प्रशांत, महाराज सिंह ,श्याम सिंह, डॉ कामराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें