फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लूवाला में पशुशाला में लगी आग से चार पशुओं की मौत, आग लगने से हरेवली में दो घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/हरेवली। गांव कल्लूवाला में एक किसान की पशुशाला में लगी आग से चार पशुओं की जलकर मौत हो गई। वहीं, हरवेली के गांव शहजादपुर में दो घरों में लगी आग से उनकी करीब 40 हजार रुपये की नकदी और लगभग दो लाख रुपये कीमत का सामान जल कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव कल्लूवाला निवासी जसविंदर सिंह पुत्र जीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पशुशाला में अचानक आग लग गई। जिससे पशुशाला में बंधे उसके चार पशुओं की मौत हो गई। आग लगने का जैसे ही पता लगा तो ग्रामीणों ने काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक देर हो चुकी थी। घटना से राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया। लेकिन जांच करने को कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
उधर, हरेवली के गांव शहजादपुर में शौकीब के घर में आग लग गई। जिसमें घर के अंदर रखे 25 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान जल कर नष्ट हो गया। शौकीब के घर में लगी आग से पड़ोस की हसीना का घर भी आग की चपेट में आ गया। हसीना ने बताया कि उसके घर में करीब 15 हजार रुपये की नकदी सहित एक लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर दमकल की टीम पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें