फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंगा हरितिमा योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । गंगा हरितिमा योजना का शनिवार को जिले में शुभारंभ हो गया। योजना में गंगा किनारे दो लाख 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिले के गंगा किनारे के 21 गांवों में गंगा सुरक्षा समिति बनाई जाएगी। ग्राम प्रधान को इस समिति का अध्यक्ष बनाया जाएगा। समिति सदस्य गांव वालों को गंगा को प्रदूषित न करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

गंगा जिले के बड़े क्षेत्र से होकर गुजरती है। गंगा की सफाई के लिए जिले में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार गंगा की सफाई पर पूरा जोर दे रहे हैं। गंगा किनारे पर पौधारोपण के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने गंगा हरितिमा योजना शुरू की है। योजना में प्रदेश के 27 जिलों में बिजनौर का भी चयन किया गया है। योजना में गंगा किनारे दो लाख 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिले में गंगा किनारे करीब दो हजार बीघा जमीन में दो लाख 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। चांदपुर के गांव दत्तियाना में यह योजना शुरू कर दी गई है। भाजपा विधायक कमलेश सैनी, डीएफओ एम सेम्मारन ने गांव दत्तियाना के एक स्कूल से इस अभियान का शुभारंभ किया। डीएफओ के मुताबिक अभियान में जिले की सामाजिक संस्थाओं व पर्यावरण प्रेमियों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें