फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चारगाह की भूमि कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। जिलाधिकारी बिजनौर ने नहटौर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की समस्याऐं सुनी। शेरपुर बल्ला से आई चारागाह की 114 बीघा जमीन की शिकायत पर उन्होंने पुलिस को मौके पर पहुंचकर कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिये। पुलिस ने खेतों पर ट्रैक्टर चलाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अटल राय नहटौर थाना प्रांगण में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे और लोगों की समस्याऐं सुनी। थाना दिवस में ग्राम शेरपुर बल्ला निवासी बबलू ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के दर्जनों लोगों ने गांव की सीमा पर स्थित 114 बीघा चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जे कर रखा है। उक्त जमीन कब्जा मुक्त कराई जाए। इसके अलावा शेरपुर बल्ला के ही उदयराज सिंह ने गांव के ही जग्गन पर अवैध दीवार बनाने ग्राम चक गौवर्धन निवासी मुन्नी देवी पुत्री फकीरा ने ईट भट्टा स्वामी हाजी अनवार पर उसके खेत से मिट्टी उठाने उसके बदले में तय हुई साढ़े बाहर हजार पक्की ईंट न देने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपालों को दीवार और ईंटों की समस्या का मौके पर जाकर निस्तारण करने और तहसील प्रशासन को पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर चारागाह की जमीन कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धामपुर आजाद भगत सिंह, कोतवाल चन्द्रकिरण आदि मौजूद थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन के साथ वरिष्ठ एसआई राजीव तोमर, अजीत सिंह ने मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर जमीन कब्जा मुक्त कराते हुए उस पर ट्रैक्टर से जुताई करवाई। उक्त जमीन के पट्टेधारक सुरेश, सद्दीक, हरकेश, रामनाथ, जसवन्त, अशफाक, मुन्ने, महेश, गौलू, करन सिंह आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जमीन 114 बीघा है और सन् 1972 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें इसके पट्टे किये थे। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर न्यायालय में भी वाद चल रहा है। उन्होंने प्रशासन पर अवैध रूप से उनकी पट्टाशुदा जमीन पर जबरन ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें