फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से परेशान हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली नहीं होने से परेशान हुए छात्र
विज्ञापन

नगीना/हीमपुरदीपा (बिजनौर)। नगर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। सुबह की पारी में हुई परीक्षा के छात्र छात्राओं ने बताया उन्हें परीक्षा देते समय कोई परेशानी नहीं हुई। सुबह सवेरे परीक्षा केंद्रों पर लाइट न होने के कारण परीक्षार्थियों को अपनी सीट तलाशने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हीमपुरदीपा के दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा में बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई। प्रथम पारी में हाई स्कूल के 183 संस्थागत छात्राओं ने गृहविज्ञान की परीक्षा दी। इसमें तीन अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटर के 152 छात्र-छात्राओं ने हिंदी प्रथम की परीक्षा दी। तीन छात्र अनुपस्थित रहे। प्रथम पारी में सचल दल ने छापा मारकर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र पर सब कुछ ठीक ठाक पाया। द्वितीय पारी में इंटरमीडिएट के 15 छात्र-छात्राओं ने सामान्य हिंदी की परीक्षा दी। प्रथम दिन परीक्षा केंद्र पर पुलिस व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें