फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिजाबाद के तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

शेरकोट (ब्यूरो)। ग्राम हाफिजाबाद के निकट तालाब में युवक का शव मिला। तालाब में शव मिलने का पता लगने पर ग्रामीण घटना की ओर से दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर पहले तो ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जब पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने बताया कि सोमवार दोपहर ग्राम हाफिजाबाद के निकट तालाब में पड़े लगभग 30 वर्षीय युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने ग्रामीणों को मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन जब पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शिशुपाल शर्मा ने बताया की मृतक ने काले रंग का लोवर, भगवा रंग की शर्ट, काले रंग के जूते , हाथ में दस्ताने और दाएं हाथ में तेजपाल खुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें